
ENQUIRE NOW
हिन्दी दिवस समारोह 2026
मातृभाषा हिन्दी के गौरव को समर्पित 'हिन्दी दिवस' के पावन अवसर पर विद्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना जागृत करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतेन्दु हरिश्चंद्र की अमर पंक्तियों -
"निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।"
के साथ हुआ। तत्पश्चात ईश-वंदना एवं सरस्वती प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की गई, जिसमें सच्चाई, ईमानदारी और ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रार्थना की गई।
सुविचार* के अंतर्गत रॉय टी. बेनेट के प्रेरणादायक कथन "दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही सच्ची सफलता है" को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा नवीनतम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचारों से सभी को अवगत कराया गया।
हिन्दी के महत्त्व को रेखांकित करते हुए महात्मा गांधी जी के प्रसिद्ध कथन "राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूँगा है" को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने हिन्दी भाषा के वैज्ञानिक स्वरूप, उसके समृद्ध साहित्यिक इतिहास तथा वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर सारगर्भित भाषण दिए। कविता-पाठ, और नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

